बरेली

फॉर्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेगा किसी भी योजना का लाभ: उपनिदेशक कृषि

फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने की अंतिम तिथि है एक मई

गांव-गांव जाकर किसानों को किया जा रहा है जागरूक  , लगाए जा रहे कैंप          
 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। उप निदेशक (डीडी) कृषि बरेली ने जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री के लग रहे कैंपों का निरीक्षण किया। यहां पर कर्मचारी फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित काम करते हुए मिले। इस दौरान उप निदेशक हिमांशु पांडेय ने किसानों से वार्ता की साथ ही किसानों को बताया गया कि एक मई से बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के किसी भी सरकारी योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पायेगा। इस दौरान उन्होंने कई अन्य गांवों का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि जो किसान फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनवायेंगे उन किसानों को शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। इनमें गेहूं क्रय केंद्र पर फसल बेचने की सुविधा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सब्सिडी वाले उर्वरक, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यान विभाग की योजनाएं शामिल हैं। डीडी कृषि ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज किया जाए और कोई भी पात्र किसान इससे वंचित न रहे।  इस दौरान उन्होंने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए समय रहते रजिस्टे्रशन कराने की अपील की।
उपनिदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि वर्तमान में जिले में 3,60,986 किसानों यानी करीब 81.62 प्रतिशत किसानों की ओर से फॉर्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी हैं। शेष किसानों को जल्द से जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे योजनाओं से वंचित न रह जाएं। उन्होंने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के बिना किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे, न ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अनुदानित उर्वरक, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, मत्स्य और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। निर्धारित लक्ष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया बरेली जनपद में कुल 4,42,266 फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है, जिसमें से 3,60,986  फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई जा चुकी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button