हापुड़

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

-पुलिस ने निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी विहार कॉलोनी स्थित रेलवे लाइन के पास पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर चोर के कब्जे से निशानदेही चोरी की तीन मोटरसाईकिल, एक अवैध तमंचा जिन्दा कारतूस बरामद की है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया गांधी विहार कॉलोनी स्थित रेलवे लाइन के पास पुलिस टीम द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चैकिंग की जा रहीं थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन सवार युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान शातिर वाहन चोर मौहम्मद सरफराज उर्फ फर्रु पुत्र सलीम निवास इशाक नगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद के रूप मे हुई है। जिसके कब्जे से निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button