खैरथल

25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा रोजगार उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा,  सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, केंद्र की विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार उत्सव के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास मनीष कुमार जाटव एवं सहायक नोडल अधिकारी उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट को नियुक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ ही उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त कार्मिक को वेलकम किट भी प्रदान किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button