रामपुर शाहबाद
शाहबाद क्षेत्र के ग्राम काशव नगला में धूंधूं कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।सनातन धर्म आदर्श रामलीला कमेटी सभा द्वारा कराए जा रही रामलीला मंचन में सोमवार के दिन शाम लगभग 7 बजे रावण व मेघनाथ के पुतलो को फूंका गया। इस दौरान राम रावण युद्ध का मंचन कर रहे कलाकार एक दूसरे पर तीर कमान चलाकर युद्ध लड़ रहे थे। वहीं इस मंचन को देख रहे दर्शक तालियां बजाकर मंचन का आनंद उठा रहे थे लंबे चले युद्ध के दौरान भगवान श्री राम रावण की नाभि में तीर मारते हैं नाभि में तीर लगते ही रावण जमीन पर गिरकर धराशाई हो जाता है और उसका अंत हो जाता है। इसी बीच रावण और मेघनाथ के ऊंचे ऊंचे पुतलों में आग वाला तीर भगवान श्री राम छोड़ते हैं और पुतले धूं धूं कर का जलने लगते हैं और उनमें से तेज पटाखे की आवाज़ें भी आती हैं। पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो उठता है रामायण बंद कर समापन हलका इंचार्ज अरविंद दीक्षित द्वारा कराया गया इसके बाद कमेटी के सदस्य बलबीर यादव द्वारा एसआई अरविंद दीक्षित को सम्मानित किया इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह स्वराज सिंह सोमपाल सिंह सोनू दान सिंह रघुनाथ सिंह विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।



