गोड्डा

संसार में सभी शांति चाहते हैं :: प्रमोद जी महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
 गोड्डा : सदर प्रखंड के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का नगर वार्षिक अधिवेशन रविवार की देर रात संपन्न हो गया। अधिवेशन के अंतिम दिन प्रवचन के दौरान कुप्पाघाट भागलपुर के संत स्वामी प्रमोद जी महाराज ने कहा कि जीव परमात्मा का अभिन्न अंग है। मगर सृष्टि के क्रम में जीव पीव से बिछड़ गया है।इसलिए जीव दुखी है। संसार में सभी शांति चाहते हैं। भगवान बुद्ध् राजपुत्र थे, मगर शांति की खोज के लिए सुंदर पत्नी यशोधरा और प्रिय पुत्र राहुल को छोड़कर निकल गए। उन्होंने कहा कि परमात्मा को इस आंख से नहीं बल्कि चेतन आत्मा से देख सकते हैं। संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि इस संसार में कोई किसी को सुख या दुख देने वाला नहीं है। सभी को अपने कर्मों का भोग भोगना ही पड़ता है। गुरुदेव ने कहा है कि कर्म, धर्म और ध्यानयोग की आग में जलकर कर्म बोध से पार हो जाना चाहिए। मौके पर स्वामी शंभू शरण, शंभू बाबा, स्वामी भवेषानंद, स्वामी अशोकानंद, प्रकाश बाबा, ब्रह्मचारी बाबा आदि साधु -महात्माओं ने प्रवचन किया।धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के मंत्री रामजीवन मंडल,कोषाध्यक्ष रामजी प्रसाद साह, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, व्यवस्थापक श्रवण मांझी,
मुकेश कुमार, जगदीश पंजियारा, रामकुंड रामदास, विजय दर्वेे, नकुल मंडल, संतोष मंडल, सिंहेश्वर भगत आदि का सराहरीय योगदान रहा। इस अवसर पर आयोजित भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संत साहित्य की हजारों पुस्तकें हाथों हाथ खरीदीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button