बरेली

जनता दर्शन में सांसद छत्रपाल गंगवार ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं 

शिकायतों के अभिलंब निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली तहसील मीरगंज में  बरेली लोकसभा के सांसद छत्रपाल गंगवार ने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को प्रमुखता से गुण दोष के आधार पर निस्तारण करें , विकास कार्यों के बाबत सांसद ने कहा कि जी राम जी योजना के अंतर्गत संभावित कार्यों की सूची सर्वप्रथम ग्राम प्रधान अपनी कार्य योजना में शामिल करें ताकि गांव के सर्वांगीण विकास का सपना सरकार हो सके ।  सांसद छत्रपाल गंगवार जी मीरगंज तहसील सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे उन्होंने साफ कहा कि गांव का समुचित विकास करने के लिए जी राम जी योजना मील का पत्थर साबित होगी , लेकिन इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य योजनाओं की सूची में सम्मिलित होना नितांत आवश्यक है । इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि मीरगंज विधानसभा में बड़े विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन गांव स्तर पर अभी भी कुछ काम बाकी रह गए हैं जिनको ग्राम प्रधान अपनी सूची में शामिल कराके जी राम जी योजना के तहत पूर्ण करा सकते हैं उन्होंने कहा कि बिजली विभाग अपने लंबित कार्यों को अबिलंब पूरा करें एवं गेहूं की कटाई को दृष्टिगत रखते हुए अपनी टीम सतर्क रहें ताकि कहीं आगजनी की घटना न होने पाए । जनता दर्शन में राजस्व विभाग के अलावा बिजली और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से रहीं। सांसद छत्रपाल गंगवार एवं विधायक डीसी वर्मा ने संबंधित अधिकारी को  शिकायतों का अबिलंब निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए । कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह,  तेजपाल सिंह फौजी , मनोज गंगवार,  गुड्डू प्रधान समसपुर , राम भरोसे लाल वर्मा , पप्पू पांडे , ओमप्रकाश मौर्य , नरेंद्र शर्मा समेत समस्त विभाग के अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button