सिंगरौली

कोरसर सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल को उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जनसेवा और ग्राम विकास के प्रति समर्पित कोरसर ग्राम पंचायत की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में डॉ. चंदेल द्वारा किए गए सशक्त प्रयासों की सराहना करते हुए सिंगरौली जिले के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया, जो कि उनके नेतृत्व में पर्यावरणीय जागरूकता, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा समग्र ग्राम विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। डॉ. स्वाति सिंह चंदेल ने अपने कार्यकाल में न केवल शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के नागरिक तक पहुँचाया, बल्कि गरीबों और वंचितों के दुख-दर्द में सहभागी बनकर जनकल्याण की एक नई मिसाल पेश की है। उनका व्यवहारिक नेतृत्व, पारदर्शिता एवं सेवा भाव आज कोरसर ग्राम पंचायत को जिले की अग्रणी पंचायतों की पंक्ति में खड़ा करता है। इस सम्मान से न केवल ग्रामवासियों में उत्साह का संचार हुआ है, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में गर्व और प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त है। ऐसे लोकसेवक नेतृत्व को समाज सलाम करता है जो विकास को अपने कर्तव्य का संकल्प मानकर, हर दिन जनसेवा के लिए समर्पित रहता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button