खैरथल
वरिष्ठ अधिवक्ता अमित गौड़ को खैरथल जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सदस्य बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अभिभाषक संघ किशनगढ बास के पूर्व अध्यक्ष अमित गौड़ को खैरथल-तिजारा जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जयपुर पीठ के सचिव हरिओम अत्री ने नवगठित जिलों के लिए मॉनिटरिंग एवं परामर्शदात्री समितियों का गठन किया है, जिसके तहत यह नियुक्ति की गई है।
खैरथल-तिजारा जिले में गठित इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति में जिला सचिव और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ऐसे अनुभवी अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है, जिनके पास 15 वर्ष या उससे अधिक का विधि व्यवसाय का अनुभव है। इसी मानदंड के आधार पर किशनगढ़बास के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित गौड़ का चयन किया गया।
अमित गौड़ इससे पहले किशनगढ़बास अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।गौड़ की नियुक्ति की खबर मिलने पर बधाईयों का दौर जारी है ब्राह्मण समाज खैरथल ने गौड़ की नियुक्त पर मिठाईयां बाट कर हर्ष जताया।


