सिंगरौली

भारत सरकार खाद्य मंत्रालय के अवर सचिन ने किया पीडीएस दुकानो एवं गोदाम का निरीक्षण

अवर सचिव ने उपोभक्ताओ से चर्चा कर ली राशन वितरण के संबंध मे जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। अवर सचिव खाद्य मंत्रालय भारत सरकार सुनील कुमार बर्मा एवं उनके सहयोगी सुमित टांक ने आज आकांक्षी जिला सिंगरौली में पीडीएस दुकानो गोदामो का निरीक्षण कर उपभोक्ताओ से चर्चा कर राशन वितरण के संबंध मे जानकारी ली। उन्होने पीडीएस दुकान सिम्पलेक्स कालोनी तथा नवानगर पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया।
अवर सचिव ने निरीक्षण के दौरान राशन प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को मिलने वाले राशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होने अपने समंक्ष हितग्राहियो को राशन वितरण भी कराया। इस दौरान उपस्थित खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशन का वितरण समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ कराए । राशन वितरण के दौरान कटौती न हो साथ ही राशन की गुणवत्ता मे किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। उन्होन उपार्जन केन्द्र चतरी तथा राशन गोदाम दुधमनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि राशन गोदाम में उचित तरीके से राशन का रखा जाये। गोदाम मे सीलन न रहे इसका विशेश प्रबंध करे। साथ यह सुनिश्चित करे कि बर्षात के दौरान अनाज भीगे नही इसके लिए उचित प्रबंध करे। इस दौरान उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button