अमरोहा
शहीद फौजी राजपाल सिंह पायला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
शाहबाजपुर ने पहले मैच में दर्ज की जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर अमरोहा। भीकनपुर शर्की गांव में शुक्रवार को शहीद फौजी राजपाल सिंह पायला की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीआरएसएस (BRSS) के अमरोहा जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर ने फीता काटकर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना विकसित करते हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला काला खेड़ा और शाहबाजपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काला खेड़ा की टीम निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में 9 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में शाहबाजपुर की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल भड़ाना, सोनू गुर्जर, बिट्टू गुर्जर, अरुण भड़ाना, गोलू गुर्जर, भूपेंद्र सिंह, आशु पायला, गजेंद्र, सुशील पायला, डेविड गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता का आनंद लिया।




