महात्मा ज्योतिबा फूले माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में संचालित प्रतिष्ठत शिक्षण संस्थान महात्मा ज्योतिबा फूले माध्यमिक विद्यालय सरेखा में दीपावली के पावन पर्व पर रंगोली एवं दीप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक में दो समूह ग्रुप A व ग्रुप B बनाये गए। समूह ‘A’ में कक्षा तीसरी से कक्षा 5वीं तक, समूह ‘B’ में कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ‘A’ कशिश कावरे प्रथम, विद्या चौधरी द्वितीय तथा दिव्यानी मानेश्वर तृतीय। इसी तरह ग्रुप ‘B’ में प्रथम कु. दिव्यांशी कावरे द्वितीय कु. पूर्वाशी मातरे तथा तृतीय कु.भुमिका एवं नंदनी चौधरी स्थान पर रहें। इसी प्रकार दीप-सज्जा प्रतियोगिता में ग्रुप ‘A’ में प्रथम कु. दिव्यांशी बाहेश्वर, द्वितीय जयेश कावरे तथा तृतीय ऋषि ठाकरे एवं ग्रुप ‘B’ में प्रथम ईशानी धुर्वे, द्वितीय महेक बघेले तथा तृतीय कु.भुमिका कावरे स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता में में निर्णायक की भूमिका श्रीमती अर्चना डोंगरे (शिक्षिका) एवं श्रीमति सुमित्रा गानेश्वर (शिक्षिका) के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता का सफल संचालन समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा कराया गया।
अंत में प्राचार्य राजेश पाण्डेय तथा संचालक सनतराम पाँचे के समस्त छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं समस्त विद्यालय परिवार को दीप-उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।




