पाकुड़

युवा नेत्री उपासना मरांडी के से कमारपोखर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

New transformer installed in Kamarpokhar village by youth leader Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महीनों से अंधेरे में डूबे बन्नोग्राम पंचायत के कमारपोखर गांव के लोगों के घरों में आखिरकार रोशनी लौट आई। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी की पहल पर शुक्रवार को गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया । बन्नोग्राम पंचायत के कमारपोखर का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने से खराब था, जिससे ग्रामीणों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही थीं। परेशानी बताने पर उपासना मरांडी ने तुरंत बिजली विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया। शुक्रवार को विभाग की टीम ने कमारपोखर में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। रोशनी लौटते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने उपासना दीदी के प्रति आभार जताया और कहा कि इस कदम से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button