मथुरा

मथुरा पुलिस ने सुबह-सुबह साइबर ठगों पर दबिश देकर 50 से अधिक किए गिरफ्तार

धरपकड़ से मची खलबली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। साइबर ठगों के खिलाफ गोवर्धन में बड़ी करवाई के बाद अब पुलिस की कई टीमों ने रविवार तड़के शेरगढ़ के कई गांवों की घेराबंदी करके घरों में दबिश दी। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कई ठग पुलिस टीम देख कर भागने में कामयाब हो गए। गांवों में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। धार्मिक नगरी को बदनाम कर साइबर ठगो के खिलाफ एसएसपी श्लोक कुमार ने दिसंबर में बड़ी कार्रवाई थी। पुलिस की कई टीमों ने पांच गांवों की घेराबंदी कर करीब 40 ठगो को गिरफ्तार किया था। दो माह बाद गोवर्धन की तर्ज पर रविवार तड़के शेरगढ़ थाने के कई ठगो के गांव की घेराबंदी की गई। पुलिस ने घरों में घुसकर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक ठगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमों ने कई घरों में दबिश देकर मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये गिरोह देशभर के लोगों को फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, लॉटरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निशाना बना रहे थे। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अभी करवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button