पाकुड़

स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं- उपायुक्त

Strengthen the health system- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कई निर्देश दिये।बैठक में पूर्ण टीकाकरण, तंबाकू,कालाजार, मलेरिया, डेंगू, टीवी, आरबीएसके, कुष्ठ, एनसीटीपी, शहरी स्वास्थ्य, प्रसव पूर्ण जांच, संस्थागत प्रसव, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयां (एसएनसीयू), एमटीसी तथा अन्य स्वास्थ्य विभाग इंडिकेटर की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्ण टीकाकरण तथा सभी एंटीजन पे विस्तृत चर्चा की तथा सभी जगह ड्यू लिस्ट, हेड काउंट सर्वे कर लाभुकों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आरबीएस के डाक्टरों एवं नर्सों को स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण और स्क्रीनिंग सुनिश्चित करते हुए जन-जागरूकता लायें ताकि जमीनी स्तर पर पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं का संस्थागत प्रसव एवं प्रसव पूर्ण जांच की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक अपने अपने क्षेत्र में ही रहकर कार्य करें। उपायुक्त ने एमओआईसी को महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कार्य को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय समय पर कार्य की प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। सदर अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़े। तथा सभी अस्पतालों में आयुष्मान हेतु प्रतिमाह 35 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया है और सभी को 1 माह के अंदर सभी कार्यक्रमों में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मरीजों का समुचित इलाज करने, अस्पताल में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ० मनीष कुमार सिन्हा, डीएमओ डॉ अमित कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीडीएम समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button