लातेहार

करम जतरा समिति ने रचा लोक संस्कृति का अद्भुत संगम

Karam Jatra Committee created a wonderful confluence of folk culture

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चिरु पंचायत स्थित ब्रहमोरिया बस स्टैंड के समीप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करम जतरा का आयोजन किया गया। जतरा कार्यक्रम का अध्यक्षता रॉकी कुमार लोहरा ने किया.जबकि मंच का संचालन बिनोद भगत ने किया. इस कार्यक्रम आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार,थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, प्रमुख पार्वती देवी, उप- प्रमुख विजय उरांव व अंचल निरीक्षक शोएब अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया। पारंपरिक कार्यक्रम की शुरुआत करम वृक्ष की विधिवत पूजा से हुई, जो प्रकृति से जुड़ाव और भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। इसके बाद पारंपरिक करम नृत्य, लोकगीतों की प्रस्तुति और सांस्कृतिक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में करम जतरा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों ,पुलिस प्रशासन व प्रखण्ड सह अंचल के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को महिलाएं द्वारा स्वागत गीत गाकर व करम के जावा से स्वागत किया. सभी अतिथियों को समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से मौजूद रहा। आवश्यक सेवाएं के लिए डॉ समेत एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। जिससे इस कार्यक्रम आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो सके। मौके पर जिप सदस्य हेरहंज चंचला देवी,गीता देवी, शिवनाथ रजक समेत उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी समिति के अध्यक्ष रॉकी कुमार लोहरा, सचिव महेंद्र भगत, महासचिव मणिलाल उरांव, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार भगत, उप- कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साव, मुख्य संयोजक बिनोद भगत, उप-संयोजक प्रेम कुमार गंझू और कार्य अध्यक्ष रामु भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ करम जतरा में भाग लिया. यह पर्व न केवल सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button