पाकुड़

डीसी ने रिंची अस्पताल में प्रसव एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु की बैठक

DC held a meeting to strengthen delivery and health facilities at Rinchi Hospital.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में रिंची अस्पताल में प्रसव एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की वर्तमान स्थिति का विवरण लिया गया और आवश्यक सुधार के दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 50 प्रसव होते हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इसे बढ़ाकर प्रतिमाह 150 प्रसव किए जाएं। इसके लिए लिट्टीपाड़ा सीएचसी और हिरणपुर सीएचसी के 100 और 50 मरीज क्रमशः रिंची अस्पताल में डिलिवरी के लिए भेजे जाएंगे। सरकारी सहायता और प्रोत्साहन राशि के संबंध में बताया गया कि प्रसव कराने पर 1,400 रुपये प्रसूता को और 300 रुपये सहायिका (सहिया) को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए सीएचसी लिट्टीपाड़ा द्वारा समन्वय किया जाएगा। उपायुक्त ने अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिया कि सहिया नर्सों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाए, ताकि प्रसव संबंधी सेवाओं में सुधार हो सके। डॉ. एस. के. झा को प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया। इसके अलावा, प्रत्येक दिन आने वाले मरीजों का विवरण और उनकी बीमारियों की जानकारी वॉट्सएप के माध्यम से साझा करने, तथा भर्ती मरीजों के आयुष्मान योजना के लाभों को जनरेट करने के लिए निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button