मुरादाबाद

मुरादाबाद बीएसए उड़ा रहे शासनादेश के नियमों की धज्जियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा के द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर को जारी किए गए अपने आदेश में प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों, कर्मचारियों ओर शिक्षकों के सभी प्रकार के संबंधीकरण समाप्त करने का आदेश जारी करते हुए, तत्काल संबद्ध कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए थे। परंतु आदेश जारी होने से एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जनपद मुरादाबाद में इसका पालन नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि बीएसए विमलेश कुमार के द्वारा अपनी हठधर्मिता और चिर परिचित लापरवाही कार्य प्रणाली को दिखाते हुए अभी तक न तो खुद के कार्यालय में अटैच कर्मचारियों को हटाया है और न ही अपने अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारियों को अटैचमेंट खत्म करने के आदेश ही जारी किए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार शासनादेश से भी ऊपर खुद को मानते हैं और शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में लिपिक ललित कुमार, निशित अरोड़ा,  विजय कुमार, अनुदेशक तसलीम कर्मचारी मनोज कुमार अस्थाई रूप से संबद्ध चल रहे हैं वहीं खंड शिक्षा अधिकारी वागेश सिंह गोयल के द्वारा भी अपने कार्यालय में अनुदेशक साल्वी जुल्फिकार, रोहित कुमार, कर्मचारी अमान बेग, और निशांत को अस्थाई रूप से अटैच कर रखा है इसके अलावा जानकारी यहा भी मिली है कि खंड शिक्षा अधिकारी नगर के कार्यालय में पीएम श्री स्कूलों के अनुदेशक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को खंड शिक्षा अधिकारी वागेश सिंह गोयल के द्वारा नियमों के विपरीत अटैच किया हुआ है। जनपद अन्य कई ऐसे उदाहरण हैं जिससे अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश का उल्लंघन हो रहा है।
अब देखना यह है कि मुरादाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार शासनादेश का पालन कराते हैं या फिर यूं ही अपनी मनमानी करते रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button