मुरादाबाद

भाजपा महानगर महिला मोर्चा महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर के तत्वाधान मे एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम संयोजिका एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता एवं महानगर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजिका विजय लक्ष्मी पंडित के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्हाइट हाउस बैंकट हाल में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कदम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक शामिल रही।
सर्वप्रथम आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम में महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने प्रस्तावना बोलते हुए कहा कि आज का यह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से है आज प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर है और जो नहीं है वह सभी महिला बहने इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगी और यह संकल्प लेकर जाएगी कि हमारा अपने आप में एक वजूद है और इस वजूद को हम सार्थक करेंगे आज महिला शक्ति को नमन करने का अवसर है।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कदम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत की नींव है 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने देश में स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन और खरीद भारतीय भाषाएं और ज्ञान प्रणाली और स्वभूषा भारतीय विरासत डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र यह तीनों स्तंभों को मिलाकर आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए भाजपा की केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताएं मंत्र को साथ लेकर चल रही है और स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है मेक इन इंडिया से स्टार्टअप इंडिया वोकल फॉर लोकल को लेकर भारत का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा स्वदेशी करण ओडीओपी जीईएम ओएनडीसी भाषा
प्रोद्योगिकियों और भारतीय विरासत पर आत्मनिर्भरता के विचार को आगे बढ़ाया है अब स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी, दिये तक सीमित नहीं है आज यह ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमी कंडक्टर तक भारतीय भाषाओं और ज्ञान परंपराओं से लेकर विश्वस्तरीय वस्तु और शिल्प तक फैल चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी का उत्तम उदाहरण हमें कोविड संकट काल में देखने को मिला था हमने संकट से उभरने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण किया था जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं डगमगा गई थी तब भारत पीपीई किट,वैक्सीन जैसी बुनियादी चीजों का निर्माण कर रहा था।
जब पूरा  विश्व वैक्सीन के लिए कतार में था तब भारत ने न  सिर्फ अपनी 140 करोड़ जनता को वैक्सीन की दो-दो डोज लगाकर सुरक्षित किया बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन मैत्री के तहत जीवन दान दिया ।
भारत आज ना सिर्फ सेना के लिए आधुनिक हथियार बना रहा है बल्कि कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है
मेक इन इंडिया और डिफेंस  इंडिजीनाइजेशन के कारण टैंक, तोप और ड्रोन भारत में तैयार हो रहे है।
महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कदम बढ़ाया जिसके लिए 2047 तक भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है  भारत को तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाना है अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने मेक इन इंडिया का अभियान शुरू किया और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं भारत में जब वस्तुएं बनेगी भारत मजबूत होगा अमेरिका ने भारत को दबाने के लिए टैरिफ लगाएं जिसका मोदी जी ने करारा जवाब दिया और स्वदेशी वस्तुएं बनाने एवं स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया आज भारत तेजी से उभर रहा है शक्तिशाली बन रहा है हम स्वदेशी बनाएंगे और स्वदेशी अपनाएंगे हम मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा हमें यहां से अपने जीवन में स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेकर जाना है हम विदेशी उत्पादक खरीदने से बचेंगे और भारत में बने उत्पादक ही खरीदेंगे ।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कदम, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक,आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महानगर कार्यक्रम संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता,कार्यक्रम सहसंयोजक डा.विजय लक्ष्मी पंडित,सुनीता शर्मा भंडूला,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,महानगर महामंत्री,दिनेश शीर्षवाल, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम सैनी,शीतल राजपूत, कविता गुप्ता, रुचि चौधरी,लता चंद्रा,अंजू लोचाव ,सुषमा शरण,शशी किरण, पूजा रानी,गीता शर्मा,अनु अग्रवाल,नीतू सक्सैना,दीपा गुप्ता,रानी सैनी,रचना शर्मा,हेमा खत्री,पूनम सैनी,मदालसा शर्मा,पूर्णिया खन्ना,रचना अग्रवाल,हीरा भारती,प्रीति कश्यप,स्नेह लता चौधरी,बविता विश्नोई,रुचि पाल,पूनम चौहान,पंकज शर्मा, राधा रानी,आदि महिला मोर्चा  महानगर,मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठ एवं महिला पार्षदगण एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भागेदारी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button