खैरथल
मुण्डावर, नीमराना मे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत् हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को मुंडावर-नीमराना ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई,
जिसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर भरत सिंह सोलंकी एवं पीसीसी पर्यवेक्षक श्री राहुल भाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर अलवर जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखलेश कौशिक, रामचंदर चौधरी सहित जनप्रतिनिधी,पदाधिकारी और बड़ी संख्या मे कार्य कर्ता मौजूद रहे बैठक मे भरतसिंह सौंलकी ने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती पर बल दिया और संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस का रिफार्म बताया


