धर्मबेतुल

बैतूल कोसमी धाम में खाटू श्याम जी के शीश का हुआ आगमन

आतिशबाजी और बाजे गाजे के साथ भक्तों ने किया भव्य स्वागत

1 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर होगा भव्य कीर्तन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कोसमी के नवनिर्मित श्री श्याम सरकार मंदिर में बाबा श्याम के शीश का भव्य आगमन हुआ। समिति के अध्यक्ष अरुण चढ़ोकार ने बताया कि 30 अक्टूबर को बाबा श्याम का शीश बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ लाया गया। आतिशबाजी, बाजे-गाजे और फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने बाबा श्याम का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तों की भीड़ बनी रही और पूरे वातावरण में भक्ति का अद्भुत माहौल नजर आया।
अरुण चढ़ोकार ने बताया कि आज 1 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्री श्याम सरकार मंदिर, कोसमी में भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि 8 बजे से शुरू होने वाले इस कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक नीरज मालवी, ‘तेरे दरश की आस लगी थी’ फेम, अपनी सुरीली आवाज में बाबा श्याम के भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। उनके साथ बैतूल की सुप्रसिद्ध भजन गायिका पुष्पा गावंडे और परासिया की भजन गायिका करिश्मा विश्वकर्मा भी मंच संभालेंगी। यह आयोजन श्री खाटू श्याम युवा सेवा समिति कोसमी बैतूल के निवेदन पर और करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम की भावना के साथ किया जा रहा है। समिति ने समस्त क्षेत्रवासी श्याम भक्तों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा के दरबार में भक्ति का लाभ लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button