बेतुल
बैतूल प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाए 51 पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने वनों की सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर पचधार के कृषक जुगरू झपाटे के खेत की मेढ़ों पर आम के 51 पौधे लगाए गए। बैंकर्स अलकेश झपाटे व शिक्षक मदनलाल डढोरे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे आदर्श होने के साथ प्रेरणापुंज भी हैं। उनका जन्मदिन पर लगाए गए पौधों के रोपण पश्चात उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। ग्रामीण राजू झपाटे, राधेलाल बनखेड़े, सोनू चौरे व रामकिशोर झपाटे ने कहा कि इस प्रकार जन्मदिन मनाने से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ भविष्य में पेड़-पौधों की कमी नहीं होगी जिससे ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में अन्य महापुरुषों व जनप्रतिनिधियों के साथ हर युवा अपने जन्मदिन के अवसर पर 5-5 पौधे अवश्य लगाएं। जिससे पर्यावरण संकट से जूझना ना पड़े। इस अवसर पर ग्रामीणजन व पंचायत के पदाधिकारी मौजूद थे।



