बरेली
नैनीताल हाईकोर्ट के हेम चंद्र उप्रेती को यूपी में भी प्रोटोकॉल कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लखनऊ / बरेली। उत्तर प्रदेश शासन के न्याय विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय के सुचारू संचालन और बेहतर समन्वय के लिए नैनीताल हाईकोर्ट में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी हेम चंद्र उप्रेती को यूपी में भी शासकीय कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
शासन की ओर से 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, हेम चंद्र उप्रेती अपने वर्तमान पद के साथ-साथ न्याय विभाग और महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रोटोकॉल कार्यों का भी संपादन करेंगे। प्रमुख सचिव न्याय उदय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में उन्हें यूपी में शासकीय प्रोटोकॉल संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश की प्रतिलिपि महाधिवक्ता कार्यालय, न्याय विभाग, प्रोटोकॉल विभाग और राज्य संपत्ति विभाग सहित उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।



