जामताड़ा

खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कर्माटांड़। खेलो झारखंड 2026-27 के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों, बीआरसी कर्मियों एवं सीआरपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी के बालक वर्ग में राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम विजेता बनी, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिकरपोशनी की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम विजेता तथा राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय की टीम उपविजेता रही।
वॉलीबॉल के बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीकरपोशनी की टीम विजेता रही, जबकि राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ की टीम उपविजेता रही।
लंबी कूद में राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिकरपोशनी उपविजेता रहा। ऊंची कूद में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिकरपोशनी विजेता तथा राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय उपविजेता रहा।
दौड़ स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालक दौड़ में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पट्टाजोरी के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ के प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कर्माटांड़ की प्रतिभागी विजेता तथा राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय की प्रतिभागी उपविजेता रहीं।
1500 मीटर बालक दौड़ में राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, कर्माटांड़ के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शिकरपोशनी के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षक रामाशीष लाल, विद्या सागर, जया चक्रवर्ती, अमर नाथ दास, मनोज हांसदा, बाबोनी बास्की, लाल बहादुर यादव, विकास कुमार, सिलोनी मुर्मू, मनोज कुमार पौद्दार, सुनील सिंह, ललन कुमार, दिनेश कुमार मंडल, राजेश कुमार, टुनटुन पोद्दार, खुर्शीद अनवर, परिमल मिश्रा, गोविन्द चौधरी, जयंती रानी मंडल, रीना चक्रवर्ती एवं प्रमोद महतो का योगदान रहा।
इसके अलावा विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक निवास मंडल, बीआरपी गोवर्धन मंडल, सरफराज, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता, विनय कुमार भैय्या एवं ललन कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button