कानपुर

 दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में पैनोरमा 2025 का भव्य समापन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कानपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में पैनोरमा 2025 का तीसरा और आखिरी दिन बच्चों की मेहनत, कला और खुशियों से भरा हुआ रहा जहां अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत होने और उसे सेलिब्रेट करने की धूम चारों ओर दिखाई दी। सबसे पहले विवाद प्रस्तुति (मूट इट आउट) का समापन हुआ, जहाँ बच्चों ने न्यायालय की संपूर्ण प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया और सही तर्क रखने की कला से सबको प्रभावित किया। इसके बाद हैकेथान प्रतिस्पर्धा का समापन हुआ जहां प्रतिभागी टीमों को अवसर दिया गया कि वह विभिन्न कंपनियों के लिए कोई मौलिक आकर्षक प्रोजेक्ट बनाएं और उसकी संपूर्ण प्रस्तुति करें जिसमें सिद्ध करें कि वह कंपनी के लिए लाभकारी है और पर्यावरण के हितों की भी रक्षा कर रही है। प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी मौलिकता और पर्यावरण से जुड़े रहने और उसके संरक्षण की रणनीति बनाते देखा गया। ट्रेजर हंट इवेंट में पूरा विद्यालय एक तिलिस्म सा दिखा जहाँ अनेक पहेलियों को हल करते हुए प्रतियोगी कभी उलझे दिखे तो कभी उन्हें सुलझाते हुए विजेता की जीत दर्ज कराते दिखे। साथ ही कानपुर के रंग विषय पर बच्चों की कला प्रदर्शित की गई, जिसमें स्थानीय पौधों से बने प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों देख सभी खुश हो उठे। इस खूबसूरत शाम में सतरंगी रंग तब भर उठे जब स्कूल के रॉक बैंड की ओर से सुर और ताल से सजे तरानों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के पूर्व छात्र संकल्प सचान स्टेज पर जब सुरो से खेलते हैं तो हर दिल सैंया गीत की धड़कन पर थिरक उठता है। इसी कड़ी में उत्साह, ऊर्जा और उमंग का संगम लिए अरमान चतुर्वेदी ने अरे दीवानों गीत के साथ मस्ती भरी पैनोरमा की शाम को रंगीन बना दिया। अपनी जोश भरी आवाज और श्रोताओं में उत्साह का जज्बा भर दिया जब’ आनंद गुप्ता ने अपनी सुरीली प्रस्तुति कुर्बान हुआ देकर लोगों को इस कदर मंत्र मुग्ध कर दिया कि दर्शकों की तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। और साथ ही तीनों हुनरमंदों की एक सुर में बंधी अनूठी जुगलबंदी प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया के साथ शाम की यादों को हमेशा के लिए खास बना दिया। और इसी संगीत, नृत्य से सजी शाम को और अधिक चार चांद लगा दिए जब हमारे ही विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित कथक कला एवं भरतनाट्यम का शानदार प्रस्तुतीकरण किया। भरतनाट्यम नृत्य मिडिका सक्सेरिया और अवनी सुब्रत द्वारा प्रस्तुत किया गया तो वहीं कथक में शताकी सिंह और भव्या भाटिया की अभिव्यक्ति और नृत्य प्रस्तुति देखने लायक रही। समापन समारोह की संध्या का सबसे रोमांचकारी आकर्षण रहा डीजे धुनों पर छात्रों ने जोश और उत्साह से भरपूर नृत्य किया। कानपुर के प्रसिद्ध डी जे हर्ष भूटानी की और इस संपूर्ण परिवेश में ऊर्जा और खुशी का रंग भर समापन समारोह में विविध विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों को उनकी श्रेष्ठ प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button