बरेली
कांग्रेस पिछड़ा विभाग द्वारा जगजीवन राम जी की जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मकांटा स्थित कांग्रेस पिछड़ा विभाग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन के दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि आज के समय में बाबू जगजीवन राम जैसे विचारधारा वाले नेता मिलना बहुत मुश्किल है। उनकी सोच समाज में एकता और समानता का संदेश देती थी।
पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने कहा कि जगजीवन राम लगभग 50 वर्षों तक संसद में सक्रिय रहे। उन्होंने जातिवाद को खत्म करने और समाज में समानता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि जगजीवन राम की जयंती को “अंतरराष्ट्रीय चेतना दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबूजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें।



