खैरथल
खैरथल के ओम शांति भवन में हुआ अन्नकूट महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल शहर के मातोर रोड स्थित प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय शाखा प्रभारी गौरी दीदी ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के समापन अवसर पर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाता है
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, नृत्य और नाट्य मंचन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। पूरा वातावरण भक्ति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
जिसमें शहर सहित आसपास के गांवों से आऐं सैकड़ों ने श्रृदालुओ ने अन्नकूट का प्रसाद पाया ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी सेवादारों और स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विश्व शांति का सदेंश दिया गया

