अमेठी

बार एसोसिएशन अमेठी का शपथ ग्रहण गहमागहमी व पुलिस हस्तक्षेप के बीच हुआ

रिकाउंटिंग विवाद रहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। बार एसोसिएशन अमेठी के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को तहसील सभागार में हंगामा हो गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया जा रहा था। वहीं रिकाउंटिंग विवाद के चलते अधिवक्ताओं के बीच जोरदार गहमागहमी के चलते बहस होने लगी।जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
शपथ ग्रहण शुरू होते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सदाशिव पाण्डेय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद तनावपूर्ण माहौल को शांत कराया। अध्यक्ष पद के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह ने 73 मत मिले थे।सदाशिव पाण्डेय को 71 मत मिले थे।मात्र दो वोटों से दिनेश सिंह विजयी हुए।
सीनियर उपाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ शुक्ल ने 92 मतों के साथ जीत दर्ज किया, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार मौर्य को 79 मत मिले थे। कैलाश नाथ शुक्ल जनपद से बाहर होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। सचिव पद पर अनिल कमार तिवारी
ने 53 मत पाकर विजय हुए थे। वहीं अमित शंकर शुक्ल को 50 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर सियाराम यादव को 71 मत प्राप्त हुए। प्रेमनारायण दुबे 65 मत किये । मतदान और मतगणना की जिम्मेदारी ई- एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने निभाई थी। वहीं ई- एल्डर्स कमेटी के सदस्य शीतला प्रसाद शुक्ल ने शपथग्रहण कराया ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने सभी अधिवक्ताओं के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास बार के सभी सदस्यों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना और संगठन को एकजुट रखना होगा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सदाशिव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया जल्दबाजी में की गई। उन्होंने यह भी कहा कि रिकाउंटिंग की मांग को नजरअंदाज किया गया।जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। पाण्डेय ने ई-एल्डर्स कमेटी से निष्पक्षता से निर्णय लेने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button