गोड्डा
गोड्डा पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक गोड्डा को मिली गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति गोड्डा नगर होते हुए पंजवारा (बिहार) की ओर अवैध गांजा लेकर जाने वाले हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं अंचल अधिकारी गोड्डा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा खटनई चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देख एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक दिशा बदलकर गोड्डा की ओर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर गोखा पुल के पास डुमरिया में दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-
श्यामलाल सोरेन, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता वैजन सोरेन, जो सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के है। दूसरा सुमन मांझी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता चातुरी मांझी,जो थाना गोड्डा नगर के बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से एक बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल, एक Redmi कंपनी का मोबाइल फोन और 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को पीले रंग के प्लास्टिक बोरे में सेलोटेप से पैक किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोड्डा मुफस्सिल थाना (मोतिया ओपी) कांड संख्या–190/25, दिनांक 09/11/2025, धारा 20/27(1)/29 NDPS Act 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः
अंचल अधिकारी, गोड्डा
मसुदन मोदक, पुलिस निरीक्षक, सदर गोड्डा
महाबीर पंडित, थाना प्रभारी, मोतिया ओपी



