सिंगरौली

“माँ को सच्ची श्रद्धांजलि : शकुंतला देवी फाउंडेशन एवं रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में काइट्स राइज पब्लिक स्कूल बैढ़न में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन”

15 यूनिट रक्तदान कर दिया जीवनदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । शकुंतला देवी फाउंडेशन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर, सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में काइट्स राइज पब्लिक स्कूल, बैढ़न में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह रक्तदान शिविर विगत तीन वर्षों से निरंतर विद्यालय के डायरेक्टर  अमित राज द्वारा अपनी माता स्वर्गीय  शकुंतला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर रेडक्रॉस जिला सिंगरौली के चेयरमैन  एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ. सुशील सिंह चंदेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर  अमित राज के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “रक्तदान महादान है” और इससे बढ़कर मानव जीवन में कोई भी दान नहीं हो सकता। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर रक्तदान अवश्य करें, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान* कर मानव सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। साथ ही आम जनमानस से भी इस मानव कल्याण सेवा से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. ओ.पी. राय, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी, नटवर दास अग्रवाल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button