बागपत

बड़ौत: शांतिनाथ महामंडल विधान का 14वां दिन, मनोज जैन बने सौ धर्म इंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

बड़ौत। नगर के अतिथि भवन में आयोजित 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान के 14वें दिन आज विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शांतिनाथ भगवान की आराधना और विधान की क्रियाएं श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुईं।

आज के आयोजन में सो धर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मनोज जैन (पेट्रोल पंप वाले) को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 नयन सागर मुनिराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा:

“मन को एक स्थान पर स्थिर करना अत्यंत कठिन कार्य है। चुनाव तो कोई भी जीत सकता है, पर जिसने अपने मन को जीत लिया, वह किसी के आगे हाथ नहीं फैलाता। मानसिक शांति के लिए शांतिनाथ भगवान की आराधना आवश्यक है। जिस दिन मन पर विजय पा ली, उसी दिन जीवन में सच्चा जागरण होता है।”

आज की धर्मसभा में नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रवीण जैन, मनोज कुमार जैन, मनोज जैन, दिनेश जैन, धनपाल जैन, अजय जैन, आनंद जैन, पवन जैन, अमित जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, सर्वन जैन, अरविंद जैन, मुन्ना जैन आदि शामिल रहे।

पूरे विधान में भक्तिभाव, संयम और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अब विधान के केवल दो दिवस शेष रह गए हैं, और समापन पर विशेष महाआरती व भव्य रथ यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button