हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका का अपने पिता को गाली देने और अपनी मां को पीटने का वीडियो वायरल…
वंशिका ने थाने में फैसला लिखकर दिया ..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका एक नए वीडियो को लेकर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो में वह अपने पिता के साथ अभद्र व्यवहार करती और उन्हें गालियां देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वंशिका के पिता कहते हैं, ‘मैं तेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहता,’ जिसके जवाब में वंशिका चिल्लाती हैं, ‘जा डूब कर मर जा।’ इस दौरान उनकी मां भी मौके पर मौजूद हैं। यह वीडियो परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, यह विवाद कब का है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
यह पहली बार नहीं है जब वंशिका का ऐसा अभद्र व्यवहार सामने आया है।, 6 नवंबर को भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मां बंटी देवी से हाथापाई और उनकी पिटाई करती दिखी थीं। उस वीडियो में वंशिका चिल्ला रही थीं, ‘ये घर मेरा है, प्लॉट मेरा है।’ वह अपनी मां को थप्पड़ मारती है , बाल खींचती और गला दबाने की कोशिश करती भी नजर आई थीं। मां का आरोप है कि वंशिका ने उनसे पैसे मांगे थे और मना करने पर उन पर हमला किया।
मां बंटी देवी ने पुलिस को अपनी शिकायत दी है और बताया कि , वंशिका पिछले दो साल से अपने मैनेजर बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। उन्होंने अपनी कमाई से एक कार और स्कूटर भी कथित बॉयफ्रेंड के नाम पर खरीदा है। मां का आरोप है कि अब वंशिका और उनका बॉयफ्रेंड परिवार के घर और प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं।
वंशिका अपने यूट्यूब चैनल पर डांस, फैशन और व्लॉगिंग से पैसे कमाती हैं। उनके चैनल पर 1.90 लाख सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर्स हैं। परिवार का कहना है कि सफलता मिलने के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव आया है।
इस मामले पर वंशिका ने बताया कि यह हमारे परिवार का मामला है , हम लोग इसे सुलझा लेंगे । मेरा जब मन करेगा अपने घर भी जाऊंगी । वह लोग मेरे माता पिता और परिवार हैं । फैसले पर मैने लिखकर दे दिया है ।
हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि, वंशिका की मां ने अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है , मामला पारिवारिक विवाद का है । दोनों पक्ष आपस में बात कर समझौता लिख कर दे रहे हैं ।



