गोड्डा

44 वी सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता को लेकर  खिलाड़ी दिल्ली रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। नेटबॉल की 44 वी सीनियर प्रतियोगिता को लेकर, गोड्डा के चयनित खिलाड़ी हरियाणा रवाना हुए। जहां चयनित खिलाड़ी आगामी 7 अगस्त से 9 अगस्त तक हरियाणा में आयोजित 44 वे सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मालूम हो कि, नेशनल प्रतियोगिता के लिए राज्य में गोड्डा, रांची व जमशेदपुर में खिलाड़ियों के लिए जोनल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां बालक वर्ग में दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। साथ में कोच मोनालिसा है। उन सभी खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर कैंप द्वारा प्रशिक्षण देकर 6 अगस्त को हरियाणा में आयोजित 44वी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग।  गोड्डा जिला में चयन प्रतियोगिता में गोड्डा जिला सहित बोकारो, रांची, जमेशदपुर, गुमला से भी खिलाड़ी चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लिए।
शिवम कुमार एवं प्रेम कुमार राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा के साथ दिल्ली रवाना हुऐ। संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और बेहतर खेलने की कामना की। मौके पर संघ उपाध्यक्ष बैद्यनाथ देहरी, नरेंद्र प्रसाद महतो और संघ के सदस्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button