पाकुड़

पारकुड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सम्पन्न, उपासना मरांडी ने विजेता टीम को किया सम्मानित

The final match of the football tournament concluded in Parkuda, Upasana Marandi honored the winning team.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड अन्तर्गत पंचायत बिरकिटी के ग्राम पारकुड़ा के फुटबॉल मैदान में चासा समिति क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद भी मौजूद थे। फाइनल मुकाबला एन वाई सी नुनाडंगाल और सैनपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक खेल के बाद सैनपुर की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। विजेता टीम को ₹13,000 एवं उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद पुरस्कार उपासना मरांडी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं, जिनका लाभ खिलाड़ियों को उठाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी समस्या के समाधान हेतु निसंकोच सम्पर्क करें। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहकर खेलकूद में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया, राजेन्द्र हांसदा, कालेश्वर मरांडी, प्रदीप मरांडी, लुकास सोरेन, सुरेश किस्कू, सुशील पहाड़िया, हीरालाल राय, प्रेम मरांडी, सैमुएल मरांडी, धनेश्वर सोरेन, संदीप किस्कू, बाबुधन हेंब्रम, अनिल टुडू, सुनीराम हेंब्रम, बीरू राय, साइमन मरांडी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button