बरई ग्राम संगठन की ओर से झारखंड राज्य का गौरव पूर्ण 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोकारो : झारखंड राज्य का गौरव पूर्ण 25 व स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में बरई ग्राम संगठन के अध्यक्ष रेखा देवी ने क्षेत्र मे विशेष ओर अच्छा कार्य के लिए अपने क्षेत्र के पशु सखि सुनीत देवी को प्राइज दे कर पुरस्कृत की, ग्राम संगठन की सचिव पुष्पा देवी ने सक्रिय महिला को बेहतर कार्य के लिए प्राइज दी साथ ही ग्राम संगठन की पूर्व अध्यक्ष अनीता देवी ने लेखापाल सोनिया महतो को प्राइज दे कर सम्मान की।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन लाइवलीहुड दीपू कुमार ने बदलाव के लिए जेंडर प्रतिज्ञा दिलाते हुए सभी महिला को प्रतिज्ञा करवाया कि परिवार में बेटी या बेटा कोई भी जन्म ले खुशियां मनाना चाहिए, बेटियों को भी अच्छी शिक्षा देना है ।, लड़कियों की 18 साल उम्र के बाद ही शादी करवाएंगे, सभी को मिलकर बाल विवाह पर रोक लगानी है, महिला तस्करी की रोक लगाएंगे, गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल में करवाना है।, छुआ छूत को दूर भगाना है, दो बच्चों के जन्म के बाद अधिक संतान रोकने के लिए परिवार नियंत्रण के लिए विविध सुरक्षित उपाय अपनाएंगे, अंधविश्वास से दूर ओर किसी को डायन कहने पर उनका मिलकर विरोध करेंगे।
मौके पे भेखली देवी, शहनाज खातून, सावित्री देवी, सुलेखा खातून, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, देवती देवी, उपस्थित थी।




