राजनीति

बिहार में हार से बौखलाया विपक्ष

उट सिद्धारमैया ने भी अलापा 'वोट चोरी' का राग

बंगलूरू : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान में एनडीए फिर से सत्ता में लौटती दिख रही है। वहीं महागठबंधन को 50 सीटों से भी नीचे सिमटती दिख रही है। जिसके बाद विपक्षी नेताओं में बौखलाहट भी दिख रही है, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एक बार फिर वोट चोरी का राग अलापा है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी ‘वोट चोरी’ हुई है, जहां वोटों की गिनती के दौरान एनडीए आराम से बहुमत के पार निकलती दिख रही है। उन्होंने माना कि महागठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी) को मिल रहे झटके की वजह उन्हें अभी साफ नहीं पता।
‘जनता का फैसला स्वीकार करना होगा’- इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि ‘जनता के फैसले को हमें स्वीकार करना ही है। मुझे नहीं पता नाकामयाबी क्यों मिली, मैं बिहार गया भी नहीं था। कौन हमारे पक्ष में नहीं आया, क्यों नहीं आया-यह सब मैं पता करूंगा।’ जब उनसे पूछा गया कि बिहार में ओबीसी वोट निर्णायक थे, फिर भी कांग्रेस को समर्थन क्यों नहीं मिला, तो उन्होंने पलटकर कहा, ‘ओबीसी कौन नहीं है? नीतीश कुमार भी तो ओबीसी हैं।’
राहुल के दावे पर क्या बोले सिद्धारमैया?-कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ से चुनाव से पहले लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जब सवाल आया तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने यहां भी चोरी की है।’ हालांकि, इस कथित चोरी को लेकर उन्होंने कोई खास जानकारी साझा नहीं की। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में पूरा हुआ था। अब गिनती के बीच एनडीए बढ़त में है और सत्ता वापस हासिल करती दिख रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025-बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button