दिल्ली
त्योहारी सीजन में छोटे कारोबारियों की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमेज़न इंडिया के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के पहले सप्ताह में छोटे कारोबारियों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में 3.5 गुना बढ़ी। नए विक्रेताओं की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार, 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे कारोबारियों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी। इस दौरान 70 प्रतिशत से अधिक कारोबारी छोटे शहरों से जुड़े थे। महिला उद्यमियों की बिक्री में 10 गुना तक और पारंपरिक कारीगरों की बिक्री में 1.5 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने इसे छोटे व्यवसायों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।


