अलवर
मोहर्रम जुलूस के दौरान कर्बला मैदान के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी से हुई मारपीट,
गाड़ी को किया गया क्षतिग्रस्त, आईसीयू में चल रहा है इलाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : अलवर शहर में जेल का चौराहे स्थित कर्बला मैदान के पास मोहर्रम जुलूस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार अपने निजी वाहन से मौके से गुजर रहा था। इस दौरान जुलूस में मौजूद युवाओं ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की व युवक को गाड़ी से निकालकर उसके साथ मारपीट की। यह देखकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदीप को इलाज के लिए अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल के आईसीयू में पुलिस का इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। तो वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
डिप्टी एसपी शहर अंगद शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा कर्बला मैदान के पास प्रदीप के साथ मारपीट की गई है। घटना में प्रदीप घायल हो गया। उसका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यह घायल शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। घायल पुलिस कर्मी के बयान के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की प्रक्रिया की जाएगी।



