रामपुर शाहबाद
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह से पूर्व सभापति यमन खान ने की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नवनियुक्त मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी से शाहाबाद क्षेत्र के रवाना गांव निवासी पूर्व सभापति यमन खान ने शुक्रवार को मुलाकात की और क्षेत्र मैं पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण बीमारियां फैल रही हैं जिसके बारे में जानकारी दी यमन खा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में इस समय हो रही बीमारीयो से निपटने के लिए कैप्म लगाकर जांच कर दवाइयां वितरण करने की अपील की है यमन खान के साथ मिलने गए नबी अहमद ने सैफनी क्षेत्र मे जच्चा बच्चा केंद्र और फर्जी हॉस्पिटलों की रोक थाम कर फर्जी डॉक्टरो से निजात दिलाने की मांग की है उधर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही मामले में कार्रवाई की जाएगी

