गाजियाबाद

लोनी बॉर्डर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, 250 केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी

गायत्री बिहार कालोनी के लोग अंधेरे में 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति करने वाले 250 केवी के ट्रांसफार्मर से चोरों ने कॉपर का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर अंदर से तार व अन्य कॉपर सामग्री निकालकर फरार हो गए, जिससे पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
घटना के बाद गायत्री विहार कॉलोनी के सैकड़ों लोग अंधेरे में डूब गए। बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  बिजली और पानी की किल्लत ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त न के बराबर है और घटना के समय पुलिस चैन की नींद सोती रही। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा ट्रांसफार्मर खोलकर चोरी की घटना पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है।
सूचना मिलने पर विद्युत वितरण खंड के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button