बागपत
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रुद्र प्रताप सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा में पढ़ने वाले एक ओर विद्यार्थी रुद्र प्रताप सिंह पुत्र अनुज कुमार (बंदपुर) का जवाहर नवोदय विद्यालय सर्फाबाद में कक्षा 6 में चयन हो गया है।
इसको लेकर स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा ने रुद्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुद्र प्रताप सिंह के साथ उसके परिजन भी मौजूद रहे। बताते चले कि इससे पहले स्कूल की छात्रा लव्या धामा पुत्री राहुल धामा मवीकला का भी जवाहर नवोदय विद्यालय सर्फाबाद में कक्षा 6 में चयन हुआ था। एक ही सत्र में ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां से दो बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय सर्फाबाद के लिए चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।दोनों बच्चों ने स्कूल, गांव व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।



