गाजियाबाद
मानवीय संवेदना और साहस युवक की जिंदगी बचाने वाले लोनी के जाबांज दरोगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के बंथला चौकी क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर विवेक जावला ने अपने साहसिक कदम से एक युवक की जान बचाकर यूपी पुलिस का नाम रोशन किया।
सोमवार शाम को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा पारिवारिक कलह से परेशान होकर खुद को मकान की पहली मंजिल के कमरे में बंद कर चुका है और कमरे में मौजूद सिलेंडर से आग लगाने की धमकी दे रहा है। परिजनों के लाख समझाने के बावजूद युवक दरवाजा खोलने को तैयार नहीं था।
सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर विवेक जावला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गवाए बाहर से सीढ़ी लगाकर मकान की बालकनी तक पहुंचे। गेट तोड़कर युवक को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।
इलाके में तारीफों के पुल
दारोगा विवेक जावला के इस साहसिक और मानवीय कार्य की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग और परिजन पुलिस की सतर्कता और तत्परता की सराहना कर रहे हैं।


