बरेली

पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

एलपीजी मुक्त होंगी प्रशासनिक कॉलोनियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर की कॉलोनियों को एलपीजी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को एडीएम कंपाउंड से पीएनजी पाइपलाइन विस्तार का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीता काटकर कार्य का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) द्वारा एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू किया गया। इस पहल से सरकारी आवासों में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और निरंतर गैस आपूर्ति मिल सकेगी, साथ ही एलपीजी सिलिंडरों पर निर्भरता कम होगी।
इन कॉलोनियों में बिछेगी पीएनजी पाइप लाइन जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाइन, जजेस कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे शहर में एलपीजी का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीयूजीएल के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित तीन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन भी जारी किए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देशदीपक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार सहित सीयूजीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button