सिंगरौली

प्राणघातक हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : दिनांक 5 अप्रैल 2026 की रात, जयंत गोल मार्केट निवासी नितीश अग्रहरी और उनके साथियों के साथ व्हीव्हीसी ऑफिस के सामने गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जान से मारने की नीयत से स्कार्पियो वाहन को गौरव सिंह चंदेल के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और महज 12 घंटे के भीतर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो (UP-50 CR-3090) को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
 लवकुश चौबे (24 वर्ष), निवासी- सिंगाही (हाल बेलौजी)
  अखण्ड प्रताप सिंह (21 वर्ष), निवासी- नवानगर
  अभिष सिन्हा (30 वर्ष), निवासी- अमलोरी कॉलोनी
 पुनीत सिंह चौहान (24 वर्ष), निवासी- भरूहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button