मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने किया हापुड देहात थाने का निरीक्षण …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कलानिधि नैथानी ने बुधवार को जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात का निरीक्षण किया और संबंधित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना देहात से पहले पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने थाना धौलाना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने हापुड देहात थाने में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर ग्राम प्रहरी से जानकारी ली । इसी के साथ सब इंस्पेक्टर / विवेचकों द्वारा विवेचनाओं की क्या स्थिति है? अभिलेख और असलहों का रखरखाव किस तरह किया जा रहा है? इन सभी का निरीक्षण भी किया । उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हो और जो अपराधी गतिविधि में लिप्त हैं उनकी धर पकड़ की जाए। विवेचना समय से पूरी हो।
निरीक्षण के दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सी ओ सिटी हापुड़ वरुण मिश्रा सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।




