लातेहार

बीडीओ ने किया समीक्षात्मक बैठक, अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

BDO conducted a review meeting, gave instructions to complete the incomplete schemes soon

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ प्रखणड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखणड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की ।बैठक में मनरेगा , पीएम आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं मनरेगा के तहत चल रहे मेड बंदी, टीसीबी, की प्रगति को लेकर उपस्थित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ सोमा उरांव ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर उतारना ही असली विकास है। बैठक में मनरेगा के तहत लंबित योजना, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने, भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की । बीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दिया व कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस बैठक में प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मुजफ्फर कमाल, सहायक अभियंता दिनेश सिंह, कनीय अभियंता मो राशिद, , बाबूलाल उराँव,रोजगार सेवक राजेश कुमार, सुजीत कुमार, शमशुल हक, पंचायत सेवक सुषमा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर गोलू कुमार, चीकू कुमार, नरेश यादव समेत कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button