शिक्षकों समेत स्टूडेंट्स व अभिभावकों के डीसी ने की वीसी के माध्यम से बैठक
DC held a meeting with students and parents including teachers through VC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को जिले के सभी शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक किया। बैठक में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाने के लिए सभी अभिभावकों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल ड्रेस में स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यही सोच है कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। बाल विवाह पर रोक, बाल मजदूरी पर रोक, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता पर, गुड टच/बेड टच पर एवं मासिक धर्म एवं स्वच्छता पर बच्चों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उपायुक्त ने तिथि भोज में शत प्रतिशत बच्चों का भागीदारी सुनिश्चित करायें। स्कूल का एक पन्ना के तहत बच्चों को एक पन्ना जरूर लिखायें ताकि बच्चों के लिखने की क्षमता का विकास हो सके। उपायुक्त ने बताया कि हर माह के 7 तारीख को ऊर्जा दिवस मनाया जायेगा। ऊर्जा दिवस में बच्चों को योग कराया जाएगा। साथ ही साथ ही बोलेगा पाकुड़, बाल चौपाल, आज क्या सीख, फिर से स्कूल चले हम इन सब कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
