सिंगरौली

लूट के आरोपियों को जंयत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते की सतन् निगरानी, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार के पुलिस टीम द्वारा लूट के आरोपियों को जयत पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
मिली जानकारी में बताया गया कि फरियादिया पूनम पाण्डेय पति रमेश पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी लक्ष्मी मार्केट गैस गोदाम जयंत थाना विध्यनगर जिला सिंगरौली की चौकी जयंत उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि आज दिनांक 19.10.2025 के समय करीब 09.00 बजे रात लक्ष्मी मार्केट बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रही थी जैसे ही मैं आटा चक्की के पास पहुंची तभी बुलेट मोटर सायकिल से 03 अज्ञात व्यक्ति मेरे पीछे तरफ से आए और मेरे बगल में अपनी मोटर सायकिल बुलेट सटाकर मेरा रास्ता रोके व उनमें से बीच में बैठा आसमानी सफेद लाईनदार शर्ट पहने व्यक्ति ने झापड़ से मेरे गाल में मारा व मेरे गले से सोने का मराठी मंगलसूत्र लूट लिया एवं पीछे बैठा व्यक्ति हमारे गले से सोने का चौन नोचकर लूट लिया व हमें गले में धक्का देकर गिरा दिया मैं हल्ला गुहार करने लगी तो आस पास के लोग पकड़ने का प्रयास किये लेकिन नहीं पकड़ पाये तीनों बाइक सवार भाग गये। मेरे गाल में व चौन व मंगलसूत्र खींचते समय गले में चोट आयी है जिससे गर्दन इधर उधर मोड़ने में अभी भी दर्द है। उन व्यक्तियों की बुलेट मोटर साइकिल काली रंग की थी। जिसका नं. लास्ट में 2208 था। फरियादिया की रिपोर्ट पर चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर में अपराध क्र0 400/25 धारा 309(6). 115(2),126(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचना के बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर निगरानी दिशा निर्देश पर बुलट बाईक के नंबर के आधार सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से पता तलास कर 03 नफर आरोपियों को दिनांक 20.10.2025 को गिरफ्तार कर लूट की सामग्री बुलेट मोंटर सायकल आरोपियों से जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया आरोपियों के पूर्व के कई आपराधिक रिकार्ड है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरी0 अर्चना द्विवेदी चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि दीपनारायण केवट, राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, जिवेन्द्र मिश्रा प्रआर धीरेन्द्र अहिरवार, बीरेन्द्र पटेल, सिरदेलाल उईके, जतिन दुबे आर प्रकाश सिंह, महेश पटेल, सुरेन्द्र यादव, प्रदीप राठौर, की सराहनीय भूमिका रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button