झुंझुनू
विधायक रीटा चौधरी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रीटा चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम बाजला, खींचड़ो का बास एवं फिरास का बास में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जानकारी देते हुए जिला काँग्रेस प्रवक्ता ज़ाकिर झुनझुनूवाला ने बताया कि ग्राम बाजला में पंचायत भवन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक इंटरलॉक सड़क एवं 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण ग्राम खींचड़ो का बास में स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण ग्राम फिरास का बास में बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय टिन शेड का लोकार्पण करते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि गाँवो के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगी चाहे सरकार मेरी हो या उनकी। मुझे काम से मतलब है और वो मै हर हाल लेकर आती हूँ अभी सरकार ने मेरी अनुसंशा पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिसिंग लींग सड़को एव पैच वर्क के लिये करोड़ों रूपए स्वीकृत किए हैं। इस दौरान विधायक चौधरी ने राजेश एव तनवीर पुत्र ईश्वर बालाराम बाजला का जीएसएस के लिए भूमिदान देने पर साफा पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने विधायक रीटा चौधरी का चुनरी एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सरपंच विमला देवी,सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार सिंह,रणधीर सिंह खीचड़,अधिशासी अभियंता अमर सिंह,शीशराम सरावग,ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुरेन्द सिंह डाबड़ी,काँग्रेस मण्डल अध्यक्ष शीशराम बेनीवाल, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह खीचड़,मुस्ताक खाँ,बाबू खान,विद्याधर खीचड़,ओमप्रकाश बुड़ानिया सहित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




