भरत पुर

महिला समिति का देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर – स्थानीय अग्रवाल समाज की ओर सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में सोमवार देर सांय अग्रवाल समाज महिला समिति के तत्वावधान में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज भवन पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिला अध्यक्ष मधु मित्तल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महिला कोषाध्यक्ष कविता मित्तल एवं समिति सदस्य बबीता अग्रवाल व नीलम गर्ग ने बताया कि कायर्क्रम में भारत माता की मनमोहक झांकी सजाई गई और बालिका प्रज्ञा, महक, त्रिशा, मानवी, नव्या, अविका, नंदिनी, बंदिनी, बिट्टू, भूमि, डिम्पल व नैना ने देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिनका महिलाओं ने भरपूर आनन्द लिया और कार्यक्रम की प्रशंसा की। बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में से दो लकी ड्राॅ विनर डोली व नर्वदा रही, जिन्हें पूनम विवेक गर्ग पार्षद की ओर से खाटू श्याम बाबा की तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम में सुमन बंसल, योजना गोयल, सीमा गोयल, रेनू सिंघल, सपना गर्ग, पूनम, माया, गीता, नीलम, बबीता, कविता, रेखा, नीतू, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button