मथुरा
मथुरा गणेशटीला पर परिक्रमा मार्ग पर टूटी सड़कों से जूझ रहे लोग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वार्ड नंबर 33 के अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा खादर क्षेत्र में करीब 1000 मकान हैं। लोगों का कहना है कि यहां समस्याएं अनेक हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। तमाम बार नगर निगम, को समस्या सुना चुके हैं लेकिन आज तक उन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों बोले अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि जयसिंहपुरा खादर क्षेत्र में गणेश टीला मन्दिर के नीचे परिक्रमा मार्ग की सड़क ऊबड़ खाबड़ व एक गड्ढा है जिसमे नाली चौक हो जाने पर गंदा पानी भर जाता है जिसके कारण परिक्रमा मार्ग की सड़क जर्जर हालत में है। इस सड़क से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। बरसात के समय पानी भरने से सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी इस क्षेत्र की तरफ देखते भी नहीं है। जिससे क्षेत्र दुर्दशा का शिकार हो रहा है। कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं पाती है। जिसके कारण नालियां चोक हो जाती है। नालियो में कूड़े का ढेर और गंदगी जमा है। सड़क के समतल नालियां बहने के कारण बरसात के समय में ओवरफ्लो हो जाता है। सड़क और नाली एक समान लगती है। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई न होने के कारण लोग बुरी तरह के त्रस्त हैं। बताया कि क्षेत्र में मीठा पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है। कई जगह गंगाजल पाइपलाइन डल गई है तो कई जगह पाइपलाइन का नामोनिशान नहीं है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन डाली है उन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होती है, जिसके कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। मजबूरन लोगों को मीठा पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगो ने कहा, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। स्थानीय पार्षद को भी कई बार समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज तक उन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। गणेश टीला परिक्रमा मार्ग की सड़क पूरी जर्जर हालत में है। इस सड़क से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात के समय में इस सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है।



